Randeep Hooda Reception: दिल्ली में एक्टर ने दिया वेडिंग रिसेप्शन, कई सारी हस्तियों ने दर्ज कराई उपस्थिति

Randeep Hooda Reception

Randeep Hooda Reception: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने मुंबई के बाद दिल्ली में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया। इस रिसेप्श पार्टी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि रणदीप और लिन के रिसेप्शन में कई सारी बड़ी हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

रणदीप हुड्डा और लिन का दिल्ली में रिसेप्शन-

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर को शादी की थी। इसके बाद रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 11 दिसंबर को मुंबई में रिस्पेशन दिया था जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम सेलिब्रिटीज शामिल हुई थीं।

वहीं अब रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 15 दिसंबर को दिल्ली में भी एक रिसेप्शन दिया है। इस शानदार पार्टी की किक्रेटर जगत से लेकर राजनेताओं तक कई सारी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर रणदीप और लिन की रिसेप्शन पार्टी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि, दिल्ली में वेडिंग रिसेप्शन के दौरान रणदीप हुड्डा ने कुर्ता और पजामा पहना था, वहीं लिन लैशराम ने मणिपुरी ड्रेस पहनी थी।

एक्टर रणदीप और लिन की शानदार शादी-

47 साल के बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और 37 साल की लिन लैशराम ने शादी से पहले कई सालों से एक-दूसरे को डेट किया है। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर को मणिपुर में वहां की स्थानीय रीति-रिवाज से शादी की की थी।

रणदीप और लिन लंबे समय से रिलेशन में थे। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी लोग ही शामिल हुए थे और दोनों की शादी के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

Read more about: randeep hooda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X