बड़ा सा बेबी बंप दिखाते हुए लिन लैशराम ने करवाया मैटरनिटी शूट, दूसरे नंबर की फोटो देख लोग बोले- पक्का घर में..

Randeep Hooda-Lin Laishram Maternity Shoot: आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि रणदीप हुड्डा जल्द ही पापा बनने वाले हैं। वैसे तो लिन कई बार अपना बेबी बंप दिखा चुकी हैं, लेकिन पहली बार लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा ने मैटरनिटी शूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा गई हैं।

Randeep Hooda

लिन लैशराम का मैटरनिटी शूट हुआ वायरल

वायरल हो रही मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लिन लैशराम व्हाइट कलर के आउटफिट में श्रग के साथ नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर सिंपल टी-शर्ट पहने रणदीप हुड्डा पत्नी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों बेहद ही सिंपल आउटफिट में मैटरनिटी फोटोशूट करवाते दिख रहे हैं। कपल ने अपने पेज पर चार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रणदीप लिन के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं दूसरी तस्वीर में लिन अपना बेबी बंप क्लीयरली फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वहीं तीसरी और चौथी तस्वीर में भी कपल की केमिस्ट्री साथ देखी जा सकती है।

फोटोशूट देख फैन्स ने यूं किए कमेंट्स

इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही कपल ने कैप्शन में हाथ से बना हुआ हार्ट इमोजी शेयर किया है। बता दें कि कपल के इस पोस्ट पर फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- छोटा हुड्डा आने वाला है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पक्का घर में बेटी आएगी। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कपल को बहुत-बहुत बधाई।

ढाई साल बाद घर में गूंजेगी किलकारी

आपको बता दें कि लिन और रणदीप ने 29 नवंबर साल 2023 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी की थी। दोनों की शादी मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी। वहीं अब शादी के ढाई साल बाद कपल गुड न्यूज सुनाने जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: randeep hooda lin laishram
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X