रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर गूंजी किलकारी, जानें बेटा हुआ या बेटी ?
Randeep hooda-lin laishram Share baby First Photo: आखिरकार फैन्स को जिस पल का इंतजार था वह पल आ ही गया। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) के घर किलकारी गूंजी है। आज 10 मार्च को लिन लैशराम ने बच्चे को जन्म दिया है। रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दादा और बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

रणदीप हुड्डा ने दिखाई बच्चे की पहली झलक
रणदीप हुड्डा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में रणदीप के पिता बच्चे को गोद लिए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रणदीप बच्चे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इन दो खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही रणदीप कैप्शन में लिखते हैं- 'दादा और पोती को जन्मदिन की बधाई।'
लिन को धन्यवाद कहते नहीं थके रणदीप
रणदीप आगे लिखते हैं कि- आज मैं पिता बन गया हूं, मेरी तारीफ और भी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा जरूरी, लिन मुझे पिता बनाने और हमारी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए शुक्रिया। एक छोटी बच्ची और जिंदगी भर का प्यार।
फैन्स ने लगा दी कमेंट्स की लंबी लाइन
रणदीप के इस पोस्ट पर फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सर बहुत-बहुत बधाई आपको तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बच्ची बहुत ही प्यारी है। आज कल सितारे इतनी भी झलक कहां दिखाते हैं।
शादी के ढाई साल बाद घर में गूंजी किलकारी
आपको बता दें कि कपल ने साल 2023 में शादी की थी शादी के ढाई साल बाद दोनों माता पिता बने हैं। रणदीप लिन को लंबे समय से डेट कर रहे थे। वहीं परिवार की रजामंदी से दोनों ने मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक रीति रिवाज के मुताबिक शादी की थी। दोनों की शादी काफी हटके थी जिस वजह से इंटरनेट पर खास चर्चा का विषय बनी थी।


Click it and Unblock the Notifications











