एक्टर रणदीप हुडा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
एक्टर रणदीप हुडा, बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। रणदीप को काफी समय से एक सर्जरी करवानी थी जो टलती जा रही थी और अब रणदीप हुडा इसी सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
इस समय हर किसी का कोरोना टेस्ट अनिवार्य है। रणदीप हुडा का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया है और वो कोरोना निगेटिव हैं।

रणदीप हुडा को बुधवार की सुबह, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में देखा गया और उनकी तस्वीरें हर जगह वायरल हो गईं। तब से ही फैन्स लगातार उनकी सेहत के लिए चिंतित थे।
अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो रणदीप बिल्कुल स्वस्थ हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि रणदीप हुडा बिल्कुल ठीक हैं और बस उनकी एक सर्जरी होनी है। रणदीप के साथ उनके परिवार का एक सदस्य है।


Click it and Unblock the Notifications











