सोचा ना था कि अली मुझे 'हाईवे' में हीरो बनायेंगे: रणदीप हुड्डा

फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि इम्तियाज अली एक बेहद ही जिंदादिल, क्रियेटिव इंसान हैं उनके साथ काम करके काफी अच्छा लगा, कभी सोचा नहीं था कि इम्तियाज मुझे अपनी फिल्म में मौका देंगे।
रणदीप ने कहा कि हाईवे के जरिये ना केवल मैंने भारत को करीब से जानाबल्कि इम्तियाज अली को भी ठीक से समझ पाया। अली तो एक सूफी कलाकार हैं जिनके अंदर हमेशा सीखने वाला एक बच्चा है।
फिल्म में रणदीप हुड्डा एक जाट का रोल प्ले कर रहे हैं जो कि वह रीयल लाइफ में भी है। फिल्म में उनकी हिरोईन आलिया भट्ट हैं। आलिया ने इस फिल्म में एक गाना भी गाया है। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है जिन्होंने कि फिल्म का हिट गीत माही वे.. को भी अपने सुरों से सजाया है।
ए आर रहमान ने भी खुलकर इम्तियाज अली की तारीफ की तो इम्तियाज ने भी कहा कि "'माही वे' मेरे या इरशाद की अपेक्षा रहमान सर की आवाज में ज्यादा असरदार हो गया है।
यह रहमान सर के बनाए गानों में से एक है और आश्चर्य है कि किस तरह उन्होंने फिल्म की कहानी के भाव को इतनी सुंदरता से व्यक्त किया।"
विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित 'हाईवे' के निर्माता साजिद नादियावाला और इम्तियाज अली हैं। फिल्म यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा 21 फरवरी को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











