रणबीर ने कहा मैं नहीं बता सकता कि मेरे बेडरुम में कौन है!
बॉलीवुड के एलिजिबल बैचलर रणबीर कपूर की शादी और उनकी होने वाली दुल्हन को लेकर हर किसी के दिल में काफी सारे सवाल और बातें हैं। लेकिन रणबीर उन सवालों के जवाब देने में इंटरेस्टेड नहीं हैं। पर हां अपने अफेयर को लेकर और एक्स गर्लफ्रैंड को लेकर रणबीर खुद ही काफी कुछ बोल देते हैं और फिर कहते हैं कि उन्हें इस बारे में कुछ भी बात नहीं करनी है। लेकिन हाल ही में बेशरम फिल्म के लिए हुए हर एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कैटरीना कैफ उनकी बेहद करीबी दोस्त हैं, उनके लिए वो जान भी दे सकते हैं और वो काफी स्पेशल हैं। लेकिन जहां तक बात है दुल्हन की तो रणबीर ने कहा कि जब वो दुल्हन सेलेक्ट कर लेंगे तो सबको बता देंगे।
रणबीर कपूर ने ये पूछने पर कि कैटरीना कैफ के साथ अपने रिलेशन को लेकर क्यों कुछ नहीं बोलते इसपर रणबीर ने कहा कि जब हम किसी भी रिलेशन में रहते हैं और वो रिलेशन शादी पर खत्म नहीं होता तो हम लड़की को लेकर काफी बातें बनाने लगते हैं। कहते हैं कि इसका ये रिलेशन था वो रिलेशन था। और मैंने ये अपनी जिंदगी में अभी तक सीखा है कि मुझे अपने पर्सनल रिलेशन को लेकर थोड़ा कम बोलना चाहिए और इसीलिये मैं इस बारे में कुछ बात नहीं करना चाहता। पहले दीपिका के साथ अपने रिलेशन को लेकर मैंने काफी ओपेननेस दिखाई थी लेकिन तब लोग मेरे काम को छोड़कर मेरे रिलेशन के बारे में ज्यादा बात करने लगे थे।
मैं नहीं चाहता कि लोग मेरे काम से ज्यादा मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें। इसलिए मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कम ही बातें करना पसंद करता हूं अब। मैं चाहता हूं कि लोग मेरा काम जाने ना कि मेरी पर्सनल लाइफ।


Click it and Unblock the Notifications











