श्री 420 बनाना चाहते हैं रणबीर कपूर

सूत्रों की माने तो ये फिल्म रणबीर की फेवरेट फिल्म है इसलिए वो सबसे पहले इसी फिल्म के रीमेक की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण उनके होमप्रोडक्शन आर के फिल्म्स बैनर के तहत ही होगा। श्रीचार सौ बीस राजकपूर की बेस्ट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में नरगिस और राजकपूर ने बेहतरीन अदाकारी की थी।
इससे पहले भी एक बार रणबीर यह कह चुके हैं कि वह श्री चार सौ बीस और हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ इज ब्यूटिफुल' किस्म की फिल्में बनाना चाहते हैं। खैर इस बात से तो यह पता चलता है कि रणबीर ने कपूर खानदान की फिल्मों को आगे बढ़ाने का जिम्मा अब अपने कांधे पर संभालने की योजना बना ली है।
आर के फिल्मस को रिवाइव करने की खातिर रणबीर ने कमर कस ली है। इससे पहले उनके पिता ऋषि कपूर ने इस बैनर के तले ' आ अब लौट चलें ' बनाई थी जिसमें ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। अब कपूर खानदान की सबसे यंग पीढ़ी यानी रणबीर कपूर एक बार फिर इस मैदान में उतरने को तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











