रणबीर ने नरिगस को दिया हवा में बादलों के बीच बर्थडे सरप्राइज

रणबीर ने नरगिस का बर्थडे जमीन से 20,000 हजार फीट की उंचाई पर मनाया इस तरह से उनका यह जन्मदिन एक यादगार बन कर रह गया। कल यानि गुरुवार दोनों नागपुर जा रहे थे तभी एक प्रायवेट विमान एक पार्टी हॉल में बदल गया।
फिल्म के हर टीम मेम्बर को पता था कि 20 अक्टूबर को नरगिस का बर्थडे है और सबने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर विश भी किया था लेकिन रणबीर के सर्प्राइज का अंदाजा किसी को भी नहीं था।
रणबीर ने नरगिस के लिए प्लेन में ही अपना फेवरेट चॉकलेट केक का ऑर्डर दे दिया। फिर उन्हें थोड़े देर के लिए केबिन से बाहर ले जाया गया। जब वे अपने केबिन में वापस आईं तो वहां मौजूद सभी लोगों ने चिल्लाया और जमकर धमाल किया।
इस यादगार बर्थडे में रणबीर के अलावा सिंगर मोहित चौहान व प्रोड्यूसर हिरेन गांधी भी थे जिन्होंने नरगिस के लिए 'हैप्पी बर्थडे' गाया। नरिगस इस अवसर पर काफी इमोशनल हो गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications











