डिओडरेंट लगाने से घबराते है रनबीर
आजकल रनबीर कपूर डिआडरेंट लगाने से घबराते है। अगर लगाना भी होता है तो पहले अच्छी तरह से देख लेते है कि वह डिआडरेंट ही है या कुछ और।
हुआ युं कि एक बार शूटिंग के दौरान पास पड़े एक कैन को अपने बगलों में छिड़क लिया। थोड़ी देर बाद जब भयानक जलन महसूस होने लगी तो समझ में आया कि डिआडरेंट की जगह कुछ और इस्तेमाल कर लिया है। दरअसल उन्होने कीड़े मारने की दवा इस्तेमाल कर ली थी।
जलन से उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। तब से उन्होने डिआडरेंट से तौबा कर ली है। यही नहीं उनकी शूटिंग के दौरान आसपास का काफी ख्याल रखा जाने लगा है।


Click it and Unblock the Notifications