रणबीर ने कहा दीपिका से इस तरह के सवाल ना करें!

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणबीर कपूर की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म बर्फी को ऑस्कर्स मे एंट्री मिली। रणबीर कपूर की एक्टिंग को सभी ने काफी पसंद भी किया। रणबीर कपूर अब एक बार फिर से अपने मासूम से चेहरे को रोमांटिक किरदार के रुप में भुनाने के लिेए आ रहे हैं फिल्म ये जवानी है दीवानी में। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर कपूर का कहना है कि फिल्मी किरदारों के अलग तरह के नाम लोगों को याद रहते हैं। रणबीर की आने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में उनका नाम 'बनी' है।

30 वर्षीय रणबीर ने मंगलवार को फिल्म के पहले पोस्टर जारी होने के मौके पर कहा, "सिफ निर्देशकों को ही मालूम रहता है कि 'बर्फी', 'लड्डू' और 'झंडू बाम' जैसे नाम के पीछे क्या रहस्य है क्योंकि पटकथा वे ही लिखते हैं। लेकिन मैं खुशकिस्मत हूं क्योंकि ऐसे नाम लोगों को याद रहते हैं।" इस बीच दीपिका से एक पत्रकार द्वारा फिल्म के प्रचार के लिए टैटू बनावाने का सवाल पूछा गया तो इससे नाराज रणबीर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि फिल्म उद्योग में कोई कलाकार किसी फिल्म के प्रचार के लिए ऐसा करता है। हमारी भी निजी जिंदगी, हम फिल्म के लिए काफी कुछ करते हैं लेकिन जब हम घर लौटते हैं तो हमारी भी जिंदगी है, परिवार है, दोस्त हैं। आपको इसका सम्मान करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "आप इस तरह का सवाल करते हैं और अगर दीपिका जवाब देती हैं तो यह आपके लिए खबर बन जाएगी। बेहतर होगा कि आप प्रेस वार्ता में गरिमा बनाए रखें और इस तरह के सवाल न करें।" दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा है कि रणबीर कपूर आज भी उनपर अपना अधिकार जताते हैं। खैर अयान मुखर्जी निर्देशित 'ये जवानी है दिवानी' 31 मई को प्रदर्शित हो रही है फिल्म में रणबीर और दीपिका की जोड़ी को एक बार फिर से देखने के लिए हर कोई बेकरार है। देखिये इनकी जोडी़ इस बार क्या रंग दिखाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X