रणबीर, रणवीर के साथ काम करना चाहती हैं अदिति
बॉलीवुड में पांच फिल्में कर चुकीं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा को प्रस्तुत किया है और वह सुशांत सिंह राजपूत, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ काम करना चाहती हैं।अदिति ने आईएएनएस से कहा, "मेरे पास वास्तव में ऐसे लोगों की सूची है जिनके साथ मैं काम करना चाहती हूं और इसके लिए काम कर रही हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं सुशांत, रणवीर, अर्जुन कपूर, रणबीर और कई अन्य अभिनेताओं के साथ काम करना चाहूंगी। मेरे पास लंबी सूची है क्योंकि यहां कई खूबसूरत अभिनेता अच्छे किरदार निभा रहे हैं और इसने मेरे जैसी लड़की के लिए यहां काम करना ज्यादा रोचक बना दिया है।"
फिल्म 'दिल्ली 6' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अदिति ने 'ये साली जिंदगी', 'लंदन, पेरिस, न्यूयार्क' से बड़ी भूमिका पानी शुरू की है।
वह रणबीर की सफल फिल्म 'रॉकस्टार' में भी नजर आ चुकी हैं और ऐसा लग रहा है कि उनका करियर सही दिशा में जा रहा है। अक्षय कुमार के साथ उनकी अगली फिल्म 'बॉस' है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications