रणबीर ने कहा दुल्हन बनेगी मेरी

आज कल वो स्टूडेंट्स, के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं। ऐसे ही वो जयपुर में अपनी फिल्म के प्रमोशन में पहुंचे ऐसे में अपने फेवरेट रॉकस्टार को देखने के लिए स्टूडेंट्स की भीड़ लग गयी।
रणबीर की फिल्म का 'साडा हक लेके रख' सॉग ने युथ को अपना दीवाना बना दिया है। रणबीर भी अपने हर शो की शुरूआत इस गाने के साथ ही करते हैं। इतना ही नहीं रॉकस्टार के इस सॉन्ग साडा हक लेके रख पर काफी लोग थिरकने पर मजबूर भी हो जाते है।
फिल्म के हर प्रमोशन में उनके साथ फिल्म की एकट्रेस नरगिस फाकरी भी जाती हैं। हम आपको बता दें की ये नरगिस पहली फिल्म है इस फिल्म के एक सीन में रणबीर नरगिस को प्रपोज करते हुए दिखाई देते हैं। कुछ उसी तरह के अंदाज से वह स्टडेंट्स के सामने नरगिस को प्रपोज करते हुए दिखए। इस रॉकस्टार ने 'तू है ना बड़ी कूल लगती है मुझे' कहकर आई लव यू बोला और नरगिस को कहा 'दुल्हन बनेगी मेरी।'
इस फिल्म के प्रमोशन में उनके साथ मोहित चौहान भी थे। रणबीर ने यह फिल्म अपने दादा शम्मी कपूर को डेडीकेट की है। इस फिल्म के लिए रणबीर ने काफी मेहनत की है और इनका लुक भी काफी अलग है।


Click it and Unblock the Notifications











