प्रियंका, रनबीर ने निभायी साजिद से नातेदारी
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मों में काम करने के लिए ज्यादा पैसा ले रहे हैं लेकिन निर्माता साजिद नाडियावाल की फिल्म 'अंजाना अंजानी' के लिए दोनों ने कम पैसे लिए।
नाडियावाल ने कहा, "रणबीर और प्रियंका पहले ही हमारे विस्तृत परिवार का हिस्सा थे। जब रणबीर के पिता चिंटू-जी (ऋषि कपूर) मेरे पिता की निर्माण फिल्म 'हथियार' में काम कर रहे थे, तब मैं सहायक के रूप में काम कर रहा था। तभी से मैं चिंटू-जी और उनके परिवार को जानता हूं।"
उन्होंने कहा, "जब प्रियंका ने मेरे बैनर की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' की थी, तभी से वह परिवार का हिस्सा बन गई हैं। वे निश्चित रूप से अधिक पैसा नहीं लेंगे क्योंकि आज उनकी मांग बहुत अधिक है। वास्तव में उन्होंने मेरे साथ पैसे के विषय में बात भी नहीं की है।"
यह रणबीर और प्रियंका की साथ में पहली फिल्म होगी और नाडियावाल कहते हैं 'बैंकॉक' में उनके बीच अच्छा तालमेल दिखा था।
नाडियावाल कहते हैं कि रणबीर पर्दे पर तो लोगों का मनोरंजन करते ही हैं, फिल्म के सैट पर भी हंसी-मजाक करते हैं। प्रियंका शुरुआत में कम खुलती हैं लेकिन बाद में वह भी लोगों के साथ घुल-मिल जाती हैं।
नाडियावाल की अक्षय कुमार और करीना कपूर अभिनीत पिछली फिल्म 'कम्बख्त इश्क' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी थी लेकिन इसके बाद भी वह अपनी फिल्म 'अंजाना अंजानी' की शूटिंग अमेरिका में करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications