'रॉकस्टार' के लिए वर्ल्ड टूर प्लान कर रहे हैं रणबीर

इन दिनों रणबीर चांदीवाली स्टूडियो में फिल्म बर्फी की शूटिंग कर रहे हैं, यहां अली मोरानी उनसे पिछले महीने मिलने आए थे। दोनों ने काफी देर तक बातें भी की रणबीर ने मोरानी से कहा था कि वे वल्र्ड टूर के लिए तैयार हैं। उन्होंने डेट्स की चर्चा भी की थी।
इससे पहले जो कॉन्सर्ट होना वाला था उसके लिए रणबीर ने इंकार कर दिया था क्योंकि उस कान्सर्ट में उनके साथ प्रियंका, कैटरीना, मलाइका और बिपाशा जाने वाली थीं जिनके साथ उनके हिट नंबर नहीं हैं।
इतना ही नहीं दीपिका और सोनम भी इस कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने वाली थीं लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि ये दोनों भी शो का हिस्सा नहीं रहीं।
इसके बाद रणबीर ने फिर सोचा कि रॉकस्टार की रिलीज के बाद ही वे कॉन्सर्ट करें। अब जब फिल्म का म्यूजिक लोगों की ज़बान पर चढ़ चुका है, तो इस समय में वो स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए भी तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











