शादी करना चाहते हैं रणबीर

हाल ही में अपने दिल का यह राज उन्होंने स्टारवर्ल्ड के सिमी ग्रेवाल के शो इंडियाज मोस्ट डिजेरेबल पर खोला। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह जल्द से जल्द अपने सारे काम पूरे करें। करियर को सही दिशा में मोड़ लें और उसके बाद वह निश्चित रूप से शादी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि उनकी इमेज एक फ्लर्टिंग करनेवाले लड़के की बन गयी है।
लेकिन बहुत जल्द ही वे इस पर ताला लगा देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी आदत है कि वह दोस्तों के साथ बहुत आउटिंग करते हैं और आउटिंग के दौरान उन्हें कई नये लोग मिलते हैं और वे उन सभी से दोस्ती कर लेते हैं।फिर उनसे मिलना जुलना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि उनके कई पुरुष दोस्त भी हैं, जिनसे वे हमेशा मिलते रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद उन पर कोई खबरें नहीं बनती।
लेकिन जब वह किसी लड़की से दोस्ती बढ़ाते हैं तो लोग उनके बारे में अफवाह उड़ाने लगते हैं। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही शादी भी कर लेंगे और इसमें वह अपने पूरे परिवार की सहमति भी लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











