एयरपोर्ट पर साथ देखे गये रणबीर-कैटरीना
एक बार फिर से बॉलीवुड के कैसेनोवा रणबीर कपूर और बार्बी डॉल कैटरीना कैफ के बीच रोमांस की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर साथ-साथ देखा गया है। खबर है कि दोनों एक अवार्ड समारोह में शिरकत करने के बाद साथ-साथ एक ही फ्लाइट में बैठकर आये हैं। रणबीर को कैटरीना का वापसी में शिद्दत से इंतजार करते भी देखा गया जिसके कारण कहा जा रहा है कि रणबीर-कैट में दोस्ती से ज्यादा कुछ है।
वैसे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच भी नजदीकियों की खबरें आयी थीं क्योंकि दोनों एक साथ एक फिल्म यह जवानी है दीवानी.. में काम कर रहे हैं। रणबीर का पहला प्यार रह चुकीं दीपिका पादुकोण के बारे में कहा जा रहा था कि वो रणबीर से अपने सारे गिले-शिकवे दूर कर चुकी हैं। अब दोनों में फिर से पहले वाला प्रेम पनप गया है लेकिन रणबीर की ओर से कभी भी इस बारे में हां नहीं कहा गया।
इसलिए रणबीर-दीपिका की प्रेम कहानी बनते-बनते रह गयीं। दीपिका के बाद रणबीर का नाम उनकी हर कोस्टार के साथ जुड़ा लेकिन रणबीर को कभी भी किसी के साथ प्राईवेट पार्टी में देखा नहीं गया लेकिन कैटरीना के काफी नजदीक वो नजर आये जिसके कारण कहा जाता रहा है कि कैट, को रणबीर दिल से पसंद करते हैं।
दोनों ने साथ में राजनीति और अजब प्रेम की गजब कहानी. जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। जिसकी बहुत बड़ वजह यह है कि दोनों ही सितारे एक-दूसरे को बखूबी समझते हैं। देखते हैं कि कैट-रणबीर के बीच में वाकई दोस्ती वाली बात साबित होती है या फिर केवल यह खबर भी अफवाह बनकर रह जाती है।


Click it and Unblock the Notifications