फिल्‍म देखने कैटरीना के साथ पहुंचे रणबीर

मुंबई। 'ये जवानी है दीवानी' की सफलता का जश्‍न मना रहे अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ज्‍यादातर एक साथ ही देखे जा रहे हैं। भले ही अभी तक दोनों ने एक दूसरे के बारे में कुछ ना कहा हो पर उनकी करीबियां तो जग जाहिर हैं।

मौका था किरण राव की फिल्‍म 'शिप आफ थिसिस' की स्‍क्रीनिंग का। इस अवसर पर बॉलीवुड के कई सितारों को अ‍ामिर खान और किरण ने आमंत्रित किया था। ऐसे में फिल्‍म देखने के लिए रानी मुखर्जी, कंगना रूनावत, इमरान खान, आयुष्‍मान खुराना, आशुतोष गोवारिकर और निर्देशक राजकुमार हीरानी आये हुए थे।

आयोजन की मेजबानी कर रहे आमिर ने बताया कि मैनें सलमान को भी फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग के अवसर पर बुलाया था लेकिन फ्लाइट लेट हो जाने की वजह से वह नहीं आ सके। सलमान इस समय अपनी आने वाली फिल्‍म मेंटल की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं।

फिल्‍म देखने के बाद रणबीर ने कहा कि यह एक शानदार फिल्‍म है और ऐसी फिल्‍मों का प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X