Exclusive- रणबीर संग कैट को देख सलमान के फैन्स नाराज!

हाल ही में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की स्पेन के आईबिज बीच के किनारे साथ में मौजमस्ती करते हुए तस्वीरों में देखे जाने पर रणबीर कपूर के माता पिता नाराज हैं वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के फैन्स भी इस बात से नाराज हैं कि उनके सुपरस्टार सलमान खान का दिल तोड़कर कैटरीना कैफ अपने नये प्रेमी के साथ स्पेन में मजे कर रही हैं। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें कुछ दिन पहले ही एक मैगजीन ने लीक की थीं और इन तस्वीरों ने तभी से बवाल मचा रखा है। अभी तक लाखों लोगों ने इन तस्वीरों को देखा और शेयर किया है।

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का रोमांस तो उनकी पहली फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के समय से ही चला आ रहा था लेकिन दोनों ने कभी भी पब्लिकली इस बात पर कुछ नहीं बोला। इसकी एकवजह ये भी हो सकती थी कि उस वक्त रणबीर और दीपिका का ब्रेक अप का सीन चल रहा था और साथ ही इधर कैटरीना कैफ और सलमान खान को लेकर भी काफी सुर्खियां बन रही थीं जिसका फायदा कैट को मिल रहा था। लेकिन अब तो लगता है कि दोनों ने सरेआम अपने प्यार का इकरार करने की ठान ली है। और इसी वजह से दोनों अपनी तस्वीरों को देखकर भी हैरान नहीं हैं और ना ही कुछ रिएक्ट कर रहे हैं।

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के इस सरेआम हो चुके इश्क को देखकर रणबीर के माता पिता ऋषी कपूर और नीतू कपूर बेहद नाराज हैं। क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनका बेटा इस तरह की बातों को लेकर चर्चा में आए। दूसरी तरफ ऋषी कपूर ने अपने बेटे की के सोनोवा की इमेज को लेकर साफ साफ कहा कि वो एसा नहीं है ये सब मीडिया की देन है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X