राम-सीता के लिए अरशद की पसंद रणबीर-कैटरीना
अभिनेता अरशद वारसी को लगता है कि 'रामायण' महाकाव्य पर बनने वाली फिल्म में राम-सीता के किरदार के लिए रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ सबसे बेहतरीन साबित होंगे।
थ्रीडी एनीमेशन फिल्म 'द क्रुड्स' की स्क्रीनिंग के मौके पर गुरुवार को 45 वर्षीय अभिनेता वारसी ने कहा, "मैं अब अच्छी तरह महसूस करता हूं कि राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर से बेहतर और कोई नहीं हो सकता। वह शानदार हैं और मैं सोचता हूं कि वह भगवान राम का किरदार बेहतर निभाएंगे।"

अभिनेता वारसी महसूस करते हैं कि भारत में समृद्ध पौराणिक कथाएं हैं। उनके मुताबिक, "हमारे पास प्रचुरता में पौराणिक कथाए हैं और यदि यह सही तरीके से बनाई जाती है, तो एक अच्छी पौराणिक फिल्म बनाई जा सकती है।"
उनके मुताबिक कंप्यूटर ग्राफिक्स के उपयुक्त इस्तेमाल से 'रामायण' को एक आनंददायक पौराणिक फिल्म में तब्दील किया जा सकता है।
'जॉली एलएलबी' में आखिरी बार दिखे वारसी ने कहा, "यदि आप रामायण को कंप्यूटर ग्राफिक्स के साथ बनाते हैं तो परिणाम अच्छा देखने को मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications