रैम्प पर उतरे रणबीर, कैटरीना

By Staff

Ranbir, Katrina
'विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक' (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) के पांचवे दिन समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ रैम्प पर उतरे। दोनों कलाकारों ने डिजाइनर रोहित बल के परिधान संग्रह को प्रस्तुत किया।

सफेद रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी पहन बुधवार की रात रैम्प पर उतरे रणबीर ने दर्शक दीर्घा में बैठी कई लड़कियों का दिल चुरा लिया, जबकि सफेद रंग के परिधानों में रैम्प पर चल रहीं कैटरीना 'बार्बी' गुड़िया की तरह नजर आ रही थीं।

प्रिंस नृत्‍य समूह की प्रस्‍तुति भी

शो के दौरान नृत्य के रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में विजेता रहे उड़ीसा के 'प्रिंस नृत्य समूह' ने भी प्रस्तुति दी। बल ने अपने संग्रह को 'यासास' नाम दिया था। संस्कृत भाषा के इस शब्द का मतलब है 'भव्य'।

परिधान संग्रह के संबंध में बल का कहना है, "यह संग्रह कलाकारों और बुनकरों के संदर्भ में भारत की अविश्वसनीय योग्यता को प्रकट करता है। यह संग्रह भारत की कीमती धरोहरों की एक व्याख्या है।" उन्होंने कहा, "यह संग्रह भारत के संबंध में है, जिसे कभी 'सोने की चिड़िया' कहा जाता था। इस संग्रह के जरिए मैंने भारत के स्वर्णिम काल को वापस लाने की कोशिश की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X