..................... Ranbir Kapoor's secret exposed by Piyush Mishra, video goes viral - Hindi Filmibeat

'सीधा तो नहीं है खैर वो..' रणबीर कपूर की पोल खुली, क्या क्या बोल गए पियूष मिश्रा?

Piyush Mishra on Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर एक कमाल के अभिनेता होने के साथ साथ कैसे इंसान हैं इसको लेकर दिग्गज अभिनेता पियूष मिश्रा ने चौकाने वाला राज खोला है। इस दौरान वो शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर थे और साफ तौर पर बताया कि रियल लाइफ में रणबीर कपूर सीधे हैं या नहीं?

Piyush Mishra

पियूष ने कहा, जिसके पिता ऋषि कपूर हों, दादा राज कपूर हों तो उसके बिगड़ने के चांसेस कितने ज्यादा है। खुद भी लंबा चौड़ा हैंडसम बंदा है तो उसके पैर जमीन पर कैसे रह सकते हैं? ये उसके लिए भी एक टास्क होता होगा। रणबीर कपूर की काफी तारीफ करते हुए पियूष ने हैरान करने वाले खुलासे किए। हालांकि ये सब बताते हुए वो ये भी कह गए कि वो कैसे हैं?

सीधा तो नहीं है वो..

पियूष मिश्रा ने कहा कि, ''जो भी उसके साथ काम करते हैं वो बताते हैं कि वो एक सच्चा बंदा है। उसको पता है कि वो कितना बड़ा स्टार है। उसे ये भी पता है कि कहां पर बस करना है कि वो इतना बड़ा स्टार है। इतना मालूम होना चाहिए। एनिमल में अच्छा मुझे अच्छा लगा था वो मुझे कभी खराब नहीं लगता।

अंजाना अंजानी जैसी फिल्म में भी अच्छा लगा था। पिता के साथ रिश्तों के बारे में काफी कुछ बोल चुका है लेकिन इसपर मैं कोई खुलासा नहीं करूंगा।'' शुभांकर ने बताया कि, ''सायना नेहवाल मुझे तो वो काफी सीधे इंसान लगे।'' इसपर पियूष मिश्रा ने कहा, ''सीधा तो नहीं है वो खैर। उसके चेहरे को देखकर लोगों को गलतफहमी हो जाती है।''

रामायण को लेकर बिजी

रणबीर कपूर की बात करें तो इस वक्त वो अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में राम के रोल में वो नजर आ रहे हैं। साई पल्लवी सीता हैं तो यश ने रावण का किरदार निभाया है। फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है इसके लिए आपको 2027 तक का इंतजार करना होगा। रणबीर कपूर ने इसके पहले कभी ऐसा रोल नहीं निभाया।

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X