Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani देख कैसा था रणबीर कपूर का रिएक्शन? रणवीर सिंह का खुलासा!

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की धूम है और आज फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी फिर से कमाल करने वाली है। लेकिन इस वक्त रणवीर सिंह का एक बयान इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है जो कि उन्होने रणबीर कपूर को लेकर दिया है।
रणवीर सिंह का कहना है कि इस फिल्म को रणबीर कपूर ने देखा है और उनके द्वारा जो रिव्यू दिए गए हैं वो शानदार हैं। रणवीर ने रणबीर कपूर द्वारा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रॉकी रंधावा के रूप में अपने किरदार को लेकर बात की और बताया कि रणबीर कपूर क्या बोले हैं।
उन्होंने कहा, "पिछले दिनों रणबीर ने हमारे साथ हमारी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखी, किसी ऐसे व्यक्ति से सुनना बहुत अच्छा लगा, जिसकी कला की मैं बहुत प्रशंसा करता हूं। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि आपने पहले दिल्ली वाले का किरदार निभाया है, लेकिन बिल्कुल कोई समानता नहीं थी'।
रणबीर वास्तव में प्रशंसनीय थे।" इसके बाद उनको लेकर बातें हो रही हैं और लोग तरह तरह के रिेएक्शन्स दे रहे हैं। हालांकि रणबीर कपूर का रिएक्शन इस बयान पर अभी नहीं आया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने दिल्ली वाले लड़के का किरदार निभाया है।
हालांकि उन्होने अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात में दिल्ली निवासी की भूमिका निभाई थी, जो 2010 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म बड़े पर्दे पर आज रिलीज हो चुकी है और कहा जा रहा है कि वो काफी दमदार होने वाली है। हालांकि देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस फिल्म का कैसा होता है।
फिल्म को करण जौहर ने बनाया है और उनकी फिल्में कितनी अलग होती हैं ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। इसके पहले ये तिकड़ी गली बॉय में नजर आई थी जो कि कमाल की फिल्म साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











