मुंबई में ही बनेगी 'अयोध्या' और 'मिथिला', रणबीर कपूर की 'रामायण' के लिए बन रहे हैं 3D सेट

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor's Ramayana 3D set: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'रामायण' की जब से अनाउसमेंट हुई है फिल्म तब से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में भगवान राम के किरदार में जहां रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं वहीं मां सीता के किरदार के लिए साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को चुना गया है। पिछली बार दोनों के शूट की कुछ तस्वीरें लीक हो गई थीं।

इन तस्वीरों में दोनों का भव्य रूप देख फैन्स तो फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फैन्स को यह जानने की भी उत्सुकता है कि जब किरदार इतने शानदार है तो रामायण की मिथिला और अयोध्या कैसी होगी। वहीं बता दें कि अब फिल्म के सेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को नया और आलीशान दृश्य देने के लिए कुल 12 सेट्स तैयार किए जा रहे हैं। बता दें कि अयोध्या और मिथिला दोनों की मुंबई में बनाए जाएंगे। यह सभी सेट 15 अगस्त को बनकर तैयार हो जाएंगे। इन सेट्स में खास बात यह है कि यह 3D फॉर्मेंट में बनकर तैयार हो रहे हैं। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि रणबीर कपूर अगस्त के आखिरी हफ्ते से शूटिंग पर आएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का शेड्यूल पूरे 350 दिनों का बनाकर तैयार किया गया है। इसमें मेन किरदार के अलावा अन्य किरदारों की भी शूटिंग शेड्यूल की गई है। बता दें कि फिल्म में जहां राम का किरदार रणबीर कपूर और सीता का करिदार साई पल्लवी निभा रही हैं तो वहीं रावण का किरदार केजीएफ के यश, लारा दत्ता कैकेई, सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में बॉबी देओल, रकुल प्रीत सिंह और अमिताभ बच्चन को भी अहम किरदार दिए गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X