..................... Ranbir Kapoor's mood got spoiled, he pushed holding the hand of paparazzi, throwback video! - Hindi Filmibeat

Viral Video- कार में बैठकर रो रहीं थीं आलिया भट्ट? गुस्से में रणबीर कपूर ने पैपराजी को दिया धक्का!

Ranbir Kapoor alia bhatt viral video

Ranbir Kapoor Angry Video- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के अलावा कई चीजों को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि पैपराजी के लिए दोनों पोज देते हैं और लोग उनको काफी पसंद करते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि रणबीर कपूर पैपराजी पर ही भड़क गए हों और हाथ पकड़कर धक्का दे दिया हो? अगर नहीं तो आज एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर को देखकर लग रहा है कि शायद उनका मूड डिस्टर्ब है।

कार में बैठी आलिया

बता दें कि ये वीडियो काफी पुराना है और इसमें आलिया भट्ट भी नॉर्मल नहीं लग रही हैं। कार में बैठकर वो काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। किसी किसी को तो लगा है कि वो शायद रो रही हैं।

हालांकि सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों की कार के पास काफी भीड़ है और दोनों जब कार में बैठने वाले होते हैं तो पैपराजी के शोर से रणबीर कपूर इरिटेट हो जाते हैं।

इस दौरान वो एक शख्स का हाथ पकड़कर खींच देते हैं। रणबीर कपूर उस शख्स से कहते हैं, ''इधर आओ।'' अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स रणबीर कपूर के लिए कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

कुछ लोगों को रणबीर कपूर की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने लिखा है, ''कैमरा वालों का बस चले तो कैमरा उनके मुँह में घुसा दें।'' एक ने लिखा, ''बड़ा बदतमीज हीरो है।'' एक ने लिखा, ''अरे मेरी क्यूटी रोने लगी।''

एक ने लिखा, ''उन्हें सुरक्षा के लिए भुगतान करना चाहिए, लेकिन किसी को इस तरह खींचना अशिष्टता है, मुझे इसकी परवाह नहीं है कि आप कौन हैं। और वह फिर क्यों रो रही है?'' एक ने लिखा, ''वो बिल्कुल सही कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''सही किया रणबीर ने।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X