रणबीर कपूर के फैंस ने किया लड़की का हैरेसमेंट, तस्वीरों से की अश्लील छेड़छाड़, कारण जानकर लगेगा झटका!

ranbir kapoor

क्या किसी स्टार के लिए दीवानगी फैंस को इस हद तक गिरने पर मजबूर कर सकती है कि वो लड़की के हैरेसमेंट पर उतारू हो जाएं? शायद नहीं.. लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने वाला है।

रणबीर कपूर के फैंस के एक ग्रुप ने काफी गिरी हुई हरकत की है और एक लड़की को महज इसलिए हैरेस किया क्योंकि लड़की ने रणबीर कपूर के रामायण लुक की आलोचना की थी। गौरतलब है कि हाल ही में रामायण के सेट से तस्वीरें लीक हुई थीं।

इसी को लेकर जब लड़की ने आलोचना की तो रणबीर कपूर के फैंस उसको टारगेट किया। इस लड़की की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई और सोशल मीडिया पर काफी परेशान किया है। अब लड़की ने इसके खिलाफ एक्शन लेने का मन बनाया है और प्रदेश राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय पहुंची।

सोशल मीडिया पर लड़की ने अपनी रिपोर्ट और छेड़छाड़ किए गए अश्लील वीडियो और तस्वीरों के कुछ स्क्रीनशॉट भी लोगों के साथ शेयर किए हैं।

क्या बोली पीड़िता

पीड़ित लड़की ने लिखा, "@mpcyberpolice, मुझे सहायता की सख्त जरूरत है, मैं ऑनलाइन उत्पीड़न का शिकार हूं। मेरी सहमति के बिना मेरी निजी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील एडिट किया जा रहा है, जिससे परेशानी और नुकसान हो रहा है। मैं यहां सबूत के तौर पर सभी तस्वीरें संलग्न कर रही हूं। ये लोग मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं और बेहद शर्मनाक तरीके से अश्लील वीडियो में तस्वीरें एडिट कर रहे हैं और आवाज उठाने के बाद भी ये नहीं रुके और कल से अब तक मुझे परेशान कर रहे हैं, मैं असली वीडियो और तस्वीरें डीएम में शेयर कर सकती हूं।''

चौके हुए हैं लोग

लड़की के इस आरोप सुबूत दिखाने के बाद लोग हैरान हैं और लगातार उन फैंस को क्रिटिसाइज कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि पुलिस किस तरह का एक्शन लेती है और आरोपियों को गिरफ्तार करती है। बता दें कि रणबीर कपूर इस वक्त सोशल मीडिया पर फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं।

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X