..................... आलिया भट्ट को पसंद नहीं करता रणबीर कपूर का परिवार? Ranbir Kapoor's family doesn't like Alia Bhatt? KRK made a shocking claim - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट को पसंद नहीं करता रणबीर कपूर का परिवार? इस एक्टर के दावे ने किया बवाल!

ranbir kapoor, alia bhatt, krk

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लंबे अफेयर के बाद शादी कर ली थी और इस वक्त उनकी एक छोटी सी बिटिया भी हैँ। हालांकि किसी ना किसी कारण से रणबीर और आलिया खबरों का हिस्सा बने रहते हैं और इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है।

दरअसल कमाल आर खान यानि केआरके ने आरोप लगाया है कि आलिया भट्ट को रणबीर कपूर की फैमिली बिल्कुल पसंद नहीं करती है। यूट्यूब केआरके ने एक वीडियो पोस्ट किया था और इसके साथ उन्होने कहा कि, नीतू कपूर के जन्मदिन समारोह में आलिया भट्ट और इनका बेटी राहा नहीं पहुंची थी।

इसका एक कारण ये भी है कि कपूर परिवार आलिया भट्ट को पसंद नहीं करता है। केआरके के मुताबिक, "आलिया और रणबीर के बीच में खटपट चल रही है क्योंकि रणबीर की फैमिली आलिया को पसंद नहीं करती।"

केआरके आगे कहते हैं, "और कंगना रनौत का तो ये कहना है कि दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते हैं लेकिन रणबीर कपूर अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक फ्लोर पर रहते हैं और आलिया भट्ट अपनी बेटी के साथ एक फ्लोर पर रहती हैं। यानी कंगना के मुताबिक रणबीर डबल ढोलकी है इसलिए वो आलिया के साथ नहीं रहते।''

इसके बाद कमाल आर खान का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और आलिया रणबीर के फैंस जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैँ। हालांकि केआरके के दावों में कितना दम है इसको लेकर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है क्योंकि वो कई बार अपनी बातों को लेकर विवादों में आ जाते हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर कंगना रनौत ने भी कई आरोप लगाए थे और उनका बयान चर्चा में रहा था। हालांकि इस तरह के किसी बयान पर आलिया या रणबीर दोनों का कोई रिएक्शन नहीं सामने आया है।

Read more about: ranbir kapoor alia bhatt krk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X