दूसरे बच्चे के मां बनीं ये हसीना, कभी रणबीर कपूर घूमते थे इनके आगे पीछे

Evelyn Sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा इस समय काफी खुश हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। 15 मई 2021 को तुषान भिंडी संग शादी के बंधन में बंधीं एवलिन ने नवंबर 2021 में अपनी बच्ची अवा के जन्म की घोषणा की थी और अब बेटे के आगमन के बाद उनका परिवार पूरा हो गया है।

6 जुलाई 2023 को एवलिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने न्यूबोर्न बेबी बॉय के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में एवलिन को अपने बेटे को सीने से लगाए हुए देखा जा सकता है। फोटो शेयर कर एवलिन ने बताया कि उन्हें एक बेटा हुआ है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन फैंस को उसका नाम जरूर बताया है।

तस्वीर के साथ एवलिन शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा करने के लिए एक सुंदर नोट लिखा, साथ ही उसके नाम का भी खुलासा किया। एवलिन ने साझा किया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम 'Arden Bhindi' रखा है। उन्होंने अपने नोट में लिखा, "कभी नहीं सोचा था कि मैं बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद इतना अद्भुत महसूस कर सकती हूं। मैं बहुत खुश हूं। हमारे छोटे बच्चे Arden को हाय कहो।"

एवलिन शर्मा ने 17 जनवरी 2023 को अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की थी। इसके लिए उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, "तुम्हें अपनी बांहों में पकड़ने के लिए अब और इंतज़ार नहीं कर सकती!! बेबी #2 आने वाला है!'' तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

एवलिन ने 19 नवंबर 2021 को अपनी बेटी के जन्म की घोषणा करते हुए एक प्यारी सी फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपनी न्यूबोर्न बच्ची को दिल से लगाए हुए थीं और उसे किस करते हुए नजर आ रही थीं। अपने कैप्शन में उन्होंने अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए लिखा था, "मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका...#मां से @एवाभिंडी।"

More from Filmibeat

Read more about: evelyn sharma bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X