रिषी-नीतू के साथ 'बेशर्म' में दिखेंगे रणबीर कपूर
मुंबई। 'ये जवानी है दीवानी' की सफलता के बाद इन दिनों रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'बेशर्म' में काम कर रहे हैं जिसमें अपने रोल को शिद्दत से निभाने के लिए वह बेहद कड़ी मेंहनत कर रहे है। इस फिल्म में रणबीर अपने माता पिता रिषी कपूर और नीतू कपूर के साथ काम कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म में पंजाबी बोलने के लिए उन्होने एक शिक्षक भी हायर किया है जिससे कि वह बेहतर पंजाबी बोल सकें। फिल्म 'बेशर्म' का निर्देशन अभिनव कश्यप कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 'ये जवानी है दीवानी' की बड़ी सफलता के बाद रणबीर रिलैक्स हो गये हैं। इसके साथ ही वह नहीं चाहते कि किसी भी फिल्म में उनकी तरफ से कमी आये।
(देखें- दीपिका और नीतू कपूर की दुर्लभ तस्वीरें)
'ये जवानी है दीवानी' फिल्म ने सौ करोड़ भी ज्यादा की कमाई की है। रणबीर इन दिनों युवाओं की खास पसंद बन चुके हैं। उन्होने अपने छोटे से करियर में वेक अप सिड , बर्फी, बचना ऐ हसीनों जैसी अलग अलग स्क्रिप्ट वाली फिल्मों में काम किया है।
'बेशर्म' में रणबीर अपने माता पिता के साथ काम कर रहे हैं। जिसने दर्शकों में एक जिज्ञासा भी जगाई है।


Click it and Unblock the Notifications












