रणबीर कपूर का नया घर..बेहद आलीशान
रणबीर कपूर ने नया घर खरीदा है जिसे गौरी खान ने डेकोरेट किया है।
हाल ही में रणबीर कपूर ने अपना एक नया घर खरीदा है जिसकी कीमत 35 करोड़ा रुपए है। खास बात ये है कि रणबीर के इस घर को किसी और ने नहीं बल्कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डेकोरेट किया है।

इस घर की तस्वीर गौरी खान ने अपने ट्विटर हैंडलिगं अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में रणबीर का लिविंग रूम नज़र आ रहा है। आपको बता दें कि अभी तक रणबीर अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के साथ कृष्णा कॉटेज में रह रहे हैं।
गौरी खान द्वारा डिजाइन किए गए घर में रणबीर जल्दी शिफ्ट होंगे। आपको बता दें कि रणबीर के नए घर का नाम 'वास्तु' है, जो पालि हिल्स पर स्थित है।
'दंगल' धमाका.. एडवांस बुकिंग शुरु.. आप भी करें तैयारी
अब बात करें रणबीर की फिल्मों की तो हाल ही में उन्हें अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय के साथ करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में देखा देखा था, जो काफी हिट साबित हुई है।


Click it and Unblock the Notifications