आर के स्टूडियों को फिर से जिंदा नहीं करना चाहते रणबीर

अक्सर देखा गया है कि एक्टर्स अपनी फैमिली के पुराने बिजनेस को आगे बढ़ाते हैं और ये सही भी है क्योंकि इससे उनके परिवार का नाम और आगे भी बढ़ता है औऱ साथ ही एक्टर्स को भी अपना किरयर बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन रणबीर कपूर लगता है कि अपने दादाजी के कामों में कुछ खास दिलचस्पी नहीं रखते हैं। रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान ये पूछे जाने पर कि क्या वो अपने दादाजी राजकपूर के आर के स्टूडियों को फिर से शुरु करेंगे रणबीर ने कहा कि वो ऐसा कुछ नहीं करने वाले हैं क्योंकि अगर उन्हें फिल्म बनानी ही हैं तो वो अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरु करेंगे ना कि पुराने प्रोडक्शन हाउस को शुरु करेंगे।

खबर तो ये भी आ रही थी कि रणबीर कपूर, रंधीर कपूर द्वारा बनाई जा रही आवारा के रीमेक में भी काम करेंगे लेकिन रणबीर कपूर ने इस बात पर भी सीधे ना कहते हुए कहा कि आवारा फिल्म ना तो कभी दोबारा बन सकती ही और ना ही बनेगी। अगर बनेगी भी तो रणबीर कपूर तो कम से कम इसका हिस्सा नहीं होंगे। रणबीर कपूर ने कहा कि आवारा के रीमेक के बारे में उन्होंने सिर्फ अखबारों में ही पढ़ा है। रियल में ऐसा कुछ नहीं सुना। तो अगर ऐसा कुछ हो भी रहा है तो वो इसका हिस्सा नहीं हैं। क्योंकि आवारा जैसी लीजेंड फिल्म में वो एक्टिंग नहीं कर सकते। वो उस लायक खुद को नहीं मानते हैं।

रणबीर कपूर ने कहा "मैं समझता हूं कि मुझे ऐसी क्लासिकल फिल्म को फिर से नहीं बनाना चाहिए। एक बार जब ऐसी फिल्म बन जाती है तो आप इसे दोबारा नहीं बना सकते हैं। मैं समझता हूं कि मुझमें एसी फिल्म बनाने की प्रतिभा नहीं है।" तो कुल मिलाकर आवारा के दोबारा बनने की खबर पर रणबीर कपूर नो तो पूरी तरह से मना कर दिया है। लेकिन अभी तक ये बात तय नही हुई है कि आवारा फिल्म दोबारा बन रही है या नहीं। कपूर खानदान की तरफ से किसी ने भी इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X