..................... ranbir kapoor will do karan malhotra's next film after ayan mukherjee brahmastra - Hindi Filmibeat

ब्रह्मास्त्र में सुपरहीरो बनने के बाद, इस बड़े एक्टर की फिल्म करेगे रणबीर कपूर

हिंदी फिल्मी दुनिया में वैसे तो कई बड़े स्टार है जिनके साथ काम करने के लिए डायरेक्टर उत्सुक रहते है और हर फिल्म मेकर उन एक्टर्स के साथ काम करना चाहते है। उन्ही में से एक एक्टर है रणबीर कपूर जो कि अपनी बेहतरीन एक्टिंग के कारण काफी फेमस है और हर निर्देशक उनके साथ काम करना चाहते है।

रणबीर से पहले भी अपनी कई फिल्मों मे अच्छा अभिनय दिखा चुके है। हाल ही में बात करे तो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दत्त के लिए काफी व्यस्त चल रहे है। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल किया है और फिल्म पूरा तरह से संजय दत्त की जिंदगी ऊपर बनाई जा रही संजय दत्त की बायोपिक है।

ranbir kapoor, dutt, रणबीर कपूर, दत्त

आपको बता दे कि उनके साथ काम करने वाले निर्देशकों की लाइन लगी हुई है। दरअसल अभी अभी राजू हिरानी की दत्त से फुर्सत हुए रणबीर कपूर के सामने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र ऑफर की कई है इसमें रणबीर कपूर एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आने वाले है।

इस फिल्म को करण जौहर प्रड्यूस करेगे जो कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले होगी। इस फिल्म के बाद ये भी खबरे आ रही है कि रणबीर कपूर करण मल्होत्रा की भी एक फिल्म करेगे। गौरतलब है कि करण मल्होत्रा ने ब्रदर्स और अग्निपथ जैसी हिट फिल्में बनाई है।

सूत्रों की माने तो करण ने यश राज फिल्म्स से तीन फिल्मों की डील की है जिसकी पहली फिल्म में आपको रणबीर कपूर नजर आएंगे। बता दे कि इसके पहले भी रणबीर सिंह ने यशराज फिल्म्स के साथ दो फिल्में की थी जिनमें से एक बचना ऐ हसीनो काफी हिट रही थी तो वहीं रॉकेट सिंह काफी फ्लॉप रही थी।

करण मल्होत्रा की छवि उस निर्देशक की है जो कि अक्सर एक्शन और मारधाड़ वाली फिल्में ही बनाता है। इसलिए दर्शको को इस बात का इंतजार होगी कि रणबीर कपूर को लेकर वो किस तरह की कहानी पर काम करेगे।

रणबीर कपूर की अभी हाल ही में जग्गा जासूस आई थी जो कि बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ थी। फिलहाल अभी रणबीर कपूर दत्त के लिए चर्चा में चल रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X