निखिल कामथ के नए एपिसोड में नजर आएंगे रणबीर कपूर, अपने पास्ट रिलेशन को लेकर खोले राज

ranbir kapoor

Ranbir Kapoor will be seen in the new episode of Nikhil Kamath: निखिल कामथ बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ 'WTF पीपल' के नए एपिसोड में नजर आने जा रहे हैं। निखिल कामथ के इस शो में रणबीर अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से साझा करने जा रहे हैं। इस एपिसोड में हम रणबीर कपूर को अपनी लेटेस्ट फिल्म एनिमल की सक्सेस, उनके आने वाले प्रोजेक्ट और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते नजर आएंगे। बता दें कि नए एपिसोड का ट्रेलर आ चुका है। इस ट्रेलर को देखने के बाद से अब फैन्स अगले हफ्ते रिलीज होने वाले पूरे एपिसोड को देखने के फैन्स भी बेहद एक्साइटेड हैं।

बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक से एक्सक्लूसिव बातचीत वाले इस एपिसोड में पर्दे के पीछे की कहानियों के खुलासे किए जाएंगे। इसमें रणबीर अपनी पॉपुलैरिटी की जर्नी, सामने आई मुश्किलों और करियर के दौरान सीखे गईं अहम बातों के बारे में बात करते नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड में रणबीर अपने पास्ट रिलेशन को लेकर बात करते हैं। वह बताते हैं कि कैसे उन्हें धोखेबाज का टैग मिल गया है।

रणबीर कूपर दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ दो बड़ी एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं, लेकिन कॉफी विद करण में दीपिका और सोनम की उपस्थिति में उन्हें कैसानोवा का टैग मिला था। बता दें कि रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में रह चुके हैं।

इसके बाद वह अपनी बेटी राहा के बारे में बात करते हैं। रणबीर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हैं कि वह राहा को जब अपनी गोद में उठाते हैं तब उन्हें कैसा महसूस होता है। इसके बाद वह अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को भी याद करते हैं। बता दें कि इस एपिसोड का ट्रेलर शनिवार को जारी किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X