"इस फिल्म के लिए वो 100 साल तक FAMOUS रह जाएगा!"
रणबीर कपूर दत्त बायोपिक में जुट हुए हैं और अब फिल्म के लेखक अभिजात जोशी का कहना है कि रणबीर कपूर का जीवन इस फिल्म के बाद कम से कम 100 साल तक के लिए बदल जाएगा!
रणबीर कपूर दत्त बायोपिक में जुट हुए हैं और जिस तरह से उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं, ये तय है कि वो एक बार फिर से एक शानदार फिल्म लेकर आने वाले हैं।
उनके काम की तारीफ करते हुए दत्त के लेखक अभिजात जोशी का कहना है कि इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को आने वाले 100 सालों तक याद रखा जाएगा।

अब क्या वाकई फिल्म इतनी शानदार है, ये तो पता नहीं पर राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा और अभिजात जोशी का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है।
मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स और पीके। चार ब्लॉकबस्टर फिल्में बिना किसी गलती के। ऐसे में दत्त से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
["बिना मेहनत के लोग 400 करोड़ कमाते हैं...घटिया फिल्म 300 करोड़ कमा गई!"]
वहीं फिल्म का कॉन्फिडेंस इसी बात से समझ आ रहा है कि दत्त बायोपिक सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है से क्लैश होने जा रही है। यानि कि दिसंबर में एक और महाक्लैश है। जो बॉलीवुड को काफी नुकसान पहुंचाएगा।
हालांकि कई बार कई ब़ड़े प्रोड्यूसर कह चुके हैं कि बॉलीवुड के खान, कपूर, देवगन और कुमार को अब ये बड़ी तारीखें नए एक्टर्स के लिए छोड़ देनी चाहिए जिससे कि उनकी अच्छी फिल्में अच्छा बिज़नेस कर सकें।


Click it and Unblock the Notifications