..................... Ranbir Kapoor wife Alia Bhatt hand in hand twin in blue for NMACC ex deepika padukone confident boss look all alone at NMACC - Hindi Filmibeat

NMACC: रणबीर का हाथ थामे बला से खूबसूरत अंदाज में पहुंची आलिया, तो बॉस लुक में दनदनाते आई एक्स दीपिका

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Deepika Padukone, NMACC

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Deepika Padukone NMACC: शनिवार को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के उद्घाटन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड, बिजनेस से लेकर स्पोर्ट्स की दुनिया के जुड़े देश विदेश के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। इस दौरान सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे है। इस इवेंट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें और वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

इवेंट में शामिल होने के लिए रणबीर आलिया एक दूसरे का हाथ थामे बेहद खूबसूरत अंदाज में आए। दोनों ने पल भर के लिए एक दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा। इसके साथ ही दोनों ब्लू आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखाई दिए। आलिया मे जरी वर्क वाला शानदार सूट पहना था। एक्ट्रेस ने अपने इस एथनिल लुक को बन हाई हील्स और प्यारी सी बिंदी के साथ पूरा किया था। इसके साथ ही रणबीर कपूर के साथ आलिया के एक्सप्रेशन ही इलग नजर आ रहे थे। सेकेंड भर के लिए भी आलिया की स्माइल रूकने का नाम नहीं ले रही थीं।

इस इवेंट में दीपिका पादुकोण भी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दीपिका पादुकोण इस दौरान बॉस लुक में गजब के क़न्फिडेंस के साथ शिरकत करती दिखाई दीं। को ऑर्ड ब्लेजर सूट और हाई हील्स के साथ दीपिका ने अपने इस लुक को बन के साथ टीन अप किया था। हर कोई दीपिका के इस लुक को मुरीद हुआ जा रहा है।

आपको बता दें कि शनिवार को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के उद्घाटन में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण सहित कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया। जहां रणबीर और आलिया पारंपरिक नेवी ब्लू परिधान में नजर आए, वहीं दीपिका चेक पैंटसूट में फॉर्मल लुक में पहुंचीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X