ऑपरेशन के बावजूद फिल्म का प्रमोशऩ कर रहे हैं रणबीर

बॉलीवुड में लाखों दिलों की धड़कन बढ़ा देने वाले एक्टर रणबीर कपूर आजकल काफी मुश्किल से गुजर रहे हैं। खबर है कि रणबीर कपूर की छाती के पास एक गांठ थी जिसकी वजह से वो काफी दिनों से तकलीफ से गुजर रहे थे। आखिरकार रणबीर कपूर ने जाकर अपना ऑपरेशन कराया और अब वो बिल्कुल ठीक हैं। खबर के मुताबिक रणबीर कपूर का ये ऑपरेशन 12 मई को हुआ था और अभी तक उस ऑपरेशन के बाद की पट्टी रणबीर के चेस्ट पर बंधी हुई है। रणबीर कपूर इसके बावजूद अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशऩ में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं।

रणबीर कपूर के इस ऑपरेशन की बात अभी तक मीडिया को नहीं पता थी लेकिन अब हर किसी को रणबीर के ऑपरेशन की बात पता चल चुकी है और फिर अब रणबीर के फैन्स भी रणबीर कपूर के ऑपरेशन की बात सुनकर काफी परेशान भी हैं। रणबीर कपूर को अपने चेस्ट में मौजूद छोटी सी गांठ के चलते एक छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी थी। कहा तो ये भी जा रहा है कि अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन के चलते रणबीर कपूर थोड़ा सा भी आराम नहीं कर रहे हैं इस वजह से उनकी सेहत पर भी काफी असर पड़ रहा है।

रणबीर कपूर ने इस ऑपरेशन के बाद कोई ब्रेक भी नहीं लिया बल्कि सीधे प्रमोशन में जुट गये हैं।

आइये देखते हैं रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के साथ मिलकर किस तरह से अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी का प्रमोशन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X