साइकिल चलाकर बन रहे नए घर का जायजा लेने पहुंचे Ranbir Kapoor, एक्टर का दिखा कूल अवतार

Ranbir Kapoor on cycle: आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है और अब उनकी बेटी का नामांकन भी हो गया है। रणबीर और आलिया की बेटी का नाम दादी नीतू कपूर ने राहा रखा है। मम्मी-पापा बनकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की खुशी सातवें आसमान पर है। इस बीच, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बंगले का काम भी तेजी से चल रहा है।
रणबीर कपूर सोमवार को अपने निर्माणाधीन घर का काम देखने के लिए साइट पर पहुंचे और लोगों की नजरें उन पर जा टिकी। दरअसल, रणबीर कपूर घर का काम देखने के लिए साइकिल से पहुंचे थे और ऐसे में हर कोई बस रणबीर कपूर को देखकर यह सोचने लगा कि वो साइकिल से क्यों चल रहे हैं।
रणबीर कपूर की इलेक्ट्रिक साइकिल ने हर किसी का ध्यान आकर्षित कर दिया। इस दौरान रणबीर कपूर ने ग्रे रंग का टी-शर्ट और ब्लू जींस पहन रखा था। साथ ही उन्होंने ब्लू कैप के साथ मास्क भी लगा रखा था। उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

लगभग तैयार है घर
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बंगले के कंस्ट्रक्शन का काम पिछले तीन सालों से चल रहा था। लेकिन, अब ये पूरी तरह तैयार हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मिलकर इस बंगले का गृह प्रवेश जल्द से जल्द करना चाहते हैं। इस घर को बनाने में हर चीज का ध्यान रणबीर कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट ने खुद रखा है।

बेहद आलीशान है घर
अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह बंगला 8 फ्लोर का होगा जिसमें रणबीर-आलिया और नीतू कपूर साथ में रहेंगे। इस घर में एक फ्लोर नीतू कपूर का होगा, एक फ्लोर रणबीर-आलिया का और एक फ्लोर उनके बच्चे को ध्यान में रख कर बनाया गया है। वहीं, एक फ्लोर ऋषि कपूर-नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर के लिए होगा।

एक फ्लोर है सबसे खास
इस घर में एक फ्लोर खास तौर पर ऋषि कपूर के नाम पर तैयार करवाया गया है जहां कपूर खानदान मिलकर पार्टी और गेट-टूगेदर करेगा। वहीं, अन्य फ्लोर पर स्वीमिंग पूल और ऑफिस तैयार किया गया है। बहरहाल, अब रणबीर-आलिया के फैंस को भी उनके इस घर की झलक का इंतजार है।

रखते हैं नजर
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर तीनों ही इस घर पर खास नजर रखते हैं। तीनों ही अक्सर बन रहे का जायजा लेने के लिए पहुंचते हैं। रणबीर अक्सर आलिया के साथ साइट पर स्पॉट किए जाते हैं लेकिन फिलहाल आलिया भट्ट डिलीवरी के बाद आराम कर रही हैं तो ऐसे में रणबीर साइकिल से ही जायजा लेने के लिए पहुंच गए।


Click it and Unblock the Notifications