आलिया को इग्नोर करने पर ट्रोल हुए थे रणबीर, अब आया एक्ट्रेस का चौकाने वाला रिएक्शन

Alia Bhatt Reaction on Ranbir Kapoor- राज कपूर के 100वें जन्मदिन के मौके पर पूरा कपूर परिवार इकट्ठा हुआ था। इस दौरान कई ऐसे क्लिप्स भी सामने आए जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी थे।
इस दौरान ये भी आरोप लगा कि आलिया भट्ट को रणबीर कपूर बार बार इग्नोर कर रहे हैं। लेकिन क्या ये सच है? इसको लेकर अब खुद ही आलिया भट्ट का रिएक्शन आया है।
बता दें कि आलिया को इग्नोर करने के चक्कर में रणबीर कपूर को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। अब रणबीर कपूर की ट्रोलिंग के बाद आलिया भट्ट का रिएक्शन आया है।
क्या बोलीं आलिया?
आलिया भट्ट ने इस मामले में खुद तो कुछ नहीं कहा लेकिन एक यूजर के कमेंट को लाइक किया है। आलिया ने जिस कमेंट को लाइक किया था उसमें लिखा था, "रणबीर का साइड सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया गया है, उन्होने इस सबसे हटकर 2 सेकंड की क्लिप काट दी और इसके साथ बहुत सारा निगेटिव पीआर चलाया।
इस बीच, यह हकीकत है। यह मेरे लिए अजीब बात है कि लोगों को कितनी आसानी से मूर्ख बनाया जा सकता है।" इस कमेंट पर आलिया का रिएक्शन सबकुछ बयान कर रहा था।
नीतू कपूर को लेकर भी हुई थी चर्चा
ना सिर्फ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बल्कि नीतू कपूर पर भी आरोप लगा था कि उन्होने आलिया भट्ट को इग्नोर किया है। इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा हुई थी। लोगों के दो मत थे और कहा जा रहा था कि पूरा परिवार उनके अगेन्स्ट क्यों है। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट जो कि आलिया ने लाइक किया है..


Click it and Unblock the Notifications












