संजू के लिए रणबीर कपूर नहीं थे पहली पसंद, Out करना चाहते थे ये शख्स, रणवीर हो जाते In

इन दिनों रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म संजू को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होने वाली है और संजू की पूरी टीम जबरदस्त प्रमोशन में लगी हुई है। फिल्म को लेकर धड़ाधड़ प्रमोशनल इंटरव्यूज का दौर जारी है। वहीं ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान 'संजू' के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने संजू की स्टार कास्ट को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। जी हां! उन्होंने बताया कि वे रणबीर कपूर को इस फिल्म में बतौर लीड एक्टर नहीं लेना चाहते थे।

[8 साल बाद बनेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स, सबकी छुट्टी]

रणबीर कपूर संजू के लिए पहली पसंद नहीं थे। संजू' के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा रणबीर को कास्ट करने के लिए राजी नहीं थे। उन्हें लगता था कि रणबीर इस किरदार को ठीक से नहीं निभा पाएंगे और वह इसके लिए बिल्कुल फिट नहीं हैं। विधु इस भूमिका में रणवीर सिंह को देखना चाहते थे। जबकि दूसरी तरफ राजकुमार हिरानी इस संजय दत्त के किरदार के लिए सिर्फ रणबीर को ही कास्ट करना चाहते थे। उन्होंने कहा, जब हमने फिल्म की शूटिंग शुरू की और रणबीर खुद को संजय दत्त के रूप में ढ़ालने लगे को मुझे लगा कि मैं कैसे अपने शब्दों को वापस लूं।

ranbir-kapoor-was-not-the-first-choice-sanju-revealed-Vidhu-Vinod-Chopra

रणबीर कपूर स्टारर बॉयोपिक फिल्म संजू 29 जून को रिलीज होने वाली है। यानि की फिल्म को रिलीज होने में अब सिर्फ 10 दिनों का समय रह गया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सिर्फ दर्शकों को ही नहीं.. बल्कि बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होगी। यहां जानें दत्त बॉयोपिक क्यों होगी सुपरहिट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X