कैट के लिए नीतू को नहीं छोड़ सकते रणबीर!

इमरान जो कि मुंबई के रहने वाले हैं और रणबीर को बेहद पसंद करते हैं का कहना है कि रणबीर कपूर के लिए उनकी मां नीतू कपूर ज्यादा स्पेशल हैं। नीतू कपूर के सामने रणबीर कैटरीना को भी किनारे कर सकते हैं। इमरान ने कहा मैं नही मानता कि रणबीर कपूर कैटरीना के लिए अपने माता पिता को छोड़ने का प्लान कर रहे हैं। ये सब सिर्फ बकवास है। रणबीर अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं और वो उनके बिना नहीं रह सकते। इमरान की बात कहीं ना कहीं सच भी है क्योंकि रणबीर हमेशा से ही मां के बेटे कहलाए हैं। जैसा कि आपको पता है कि रणबीर कपूर पहले बहुत शर्मीले थे। आज भी हैं और वो सिर्फ अपनी मां नीतू कपूर से अपनी सारी बातें शेयर करते हैं। ऐसे में रणबीर का अपनी मां को छोड़ने का प्लान कुछ समझ नहीं आया।
लेकिन रणबीर कपूर ने पिछले साल बेशरम फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा भी था कि कैटरीना उनके लिए बहुत स्पेशल हैं और वो उन करीबी लोगों में से हैं जिनके लिए रणबीर अपनी जान भी दे सकते हैं। तो ऐसे में कैटरीना भी रणबीर के लिए कुछ कम स्पेशल नहीं है। तो अगर रणबीर अलग रहने की तैयारी कर रहे हैं तो कहीं ना कहीं कैटरीना इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह हो सकती हैं। लेकिन फिल्हाल इसपर टिप्पणी कर पाना बेहद मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications