शो मैन राज-कपूर की लाइफ जीना चाहते हैं रणबीर कपूर
भारत के महान शो-मैन राज कपूर के बारे में हर कोई जानना चाहता है इसलिए उनके छोटे पोते रणबीर कपूर ने कहा है कि वह दिवंगत दादाजी राज कपूर की जिंदगी इतनी 'मनोरंजक' और 'मजेदार' थी कि उस पर एक शार्ट फिल्म बनाई जा सकती है। रणबीर ने बुधवार को 'शुरुआत का इंटरवल' लघु फिल्मोत्सव के उद्घाटन के मौके पर मौजूद थे। इस दौरान उनसे एक ऐसे शख्स का नाम पूछा गया, जिस पर वह लघु फिल्म बनाना पसंद करेंगे।
जवाब में रणबीर ने कहा, "मैं अपने दादाजी पर एक लघु फिल्म बनाना पसंद करूंगा। उनकी जिंदगी बहुत मनोरंजक और दिलचस्प थी। मेरे ख्याल से वह एक अच्छी लघु फिल्म बनाएगी।"
शो मैन राज-कपूर की लाइफ जीना चाहते हैं रणबीर कपूर
अपने जमाने के मशहूर अभिनेता-फिल्मकार राज कपूर अपनी 'श्री 420', 'मेरा नाम जोकर', 'अनाड़ी' और 'बरसात' सरीखी सदाबहार फिल्मों के जरिए आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। यही नहीं वो जितने बड़े अभिनेता थे उतने ही बड़े निर्माता-निर्देशक भी उन्होंने संगम, प्रेम रोग, राम तेरी गंगा मैली जैसी नायाब फिल्में सिने दर्शकों को दी हैं।
खबर तो ये भी आ रही थी कि रणबीर कपूर, रणधीर कपूर द्वारा बनाई जा रही आवारा के रीमेक में भी काम करेंगे लेकिन रणबीर कपूर ने इस बात पर भी सीधे ना कहते हुए कहा कि आवारा फिल्म ना तो कभी दोबारा बन सकती ही और ना ही बनेगी।
अगर बनेगी भी तो रणबीर कपूर तो कम से कम इसका हिस्सा नहीं होंगे। रणबीर कपूर ने कहा कि आवारा के रीमेक के बारे में उन्होंने सिर्फ अखबारों में ही पढ़ा है। रियल में ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा।


Click it and Unblock the Notifications












