Urgent Requirement- रणबीर को चाहिए गर्लफ्रैंड

वैसे तो अभी तक रणबीर का नाम बॉलीवुड की सभी खूबसूरत एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चुका है। कभी खबर आती है कि रणबीर कैटरीना कैफ के फ्लैट पर रात 12 बजे गए कभी खबर आती है कि अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी के सेट पर रणबीर ने अपनी एक्स गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण की तारीफ की और उनके साथ फिर से रिलेशनशिप में आने की कोशिश की। हाल ही में ये भी सुनने में आया कि अनुष्का शर्मा के साथ पार्टी करने के बाद रिया सेन के साथ रणबीर देर रात बाहर आए।
अब एक न्यूजपेपर से बातचीत के दौरान रणबीर ने कहा कि सिंगल होना एक हद के बाद बहुत शर्मनाक है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो फिल्हाल अपने करियर में इतना व्यस्त हैं कि उनके पास गर्लफ्रैंड के लिए वक्त ही नहीं है। अब रणबीर की इन दो दो तरह की बातों को सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा कि आखिर रणबीर कहना क्या चाहते हैं। क्या नो अपने सिंगल स्टेटस से इतना डिप्रेस हो गए हैं कि अब वो किसी भी तरह इस स्टेटस को बदलकर कमिटेड करना चाहते हैं?
आपको ये भी याद दिला दें कि कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने ही कहा था कि वो लिव इन रिलेशनशिप चाहते हैं उन्होंने कहा "चूंकि हम बंगले में रहते हैं तो मेरे पास अपना प्राइवेसी है। लेकिन इस साल के अंत तक मैं अपने खुद के घर में शिफ्ट हो जाउंगा। हम अपने घर का रिनोवेशन करा रहे हैं। मैं एक बार देखना चाहता हूं कि लिव इन रिलेशन कैसा होता है। लेकिन मैं अपने माता पिता के साथ रहते हुए भी खुश हूं।"


Click it and Unblock the Notifications