एक बेटी के बाद रणबीर कपूर को चाहिए लड़का या लड़की? जेंडर बताते ही मचा बवाल, आलिया नहीं है सहमत!

Ranbir Kapoor Wants Daughter- सुपरस्टार रणबीर कपूर इस वक्त चर्चा में हैं। जब से उनकी फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हुआ है लोग उनके तगड़े फैन हो चुके हैं। हालांकि इस बीच उन्होने कुछ पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें भी की हैं।
खबर है कि रणबीर कपूर ने जेंडर बताते हुए कहा है कि उनको आलिया से दूसरा बेबी क्या चाहिए। लड़का या लड़की? इसको लेकर आलिया और रणबीर में बहस होती है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अभी एक बेटी है जिसका नाम राहा है।
हाल ही में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि उनको फिर से एक बेटी ही चाहिए। दरअसल वो चाहते हैं कि उनकी दो बेटियां हो जाएं। हालांकि आलिया भट्ट की मानें तो वो इसका जस्ट उलट है। आलिया का कहना है कि उनको एक बेटा चाहिए क्योंकि एक बेटी हो चुकी है।
रणबीर कपूर का ये बयान खबरों का हिस्सा है। रणबीर कपूर एक टॉक शो पर पहुंचे थे जहां पर उन्होने ये सारी बातें बताई हैँ। साल 2022 में एक दूसरे के हमसफर बने आलिया और रणबीर को लेकर काफी बातें हुईं थीं। लोगों का कहना था कि आलिया शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं इसलिए जल्दबाजी में दोनों ने शादी की है।
हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि आलिया और रणबीर की अगली संतान क्या होती है। वर्कफ्रंट पर रणबीर कपूर एनिमल को लेकर बिजी हैं। 'एनिमल' एक सिनेमैटिक वाइल्डफायर है जो निश्चित रूप से आपको एक ऐसे दायरे में ले जाएगी जहां रोमांच और जुनून टकराते हैं। यह थ्रिलर ड्रामा भूषण कुमार द्वारा निर्मित है।
फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है। एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। आलिया की बात करें तो वो भी कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं और अगले साल धमाका करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications