दीपिका पादुकोण के बच्चे पर ये क्या बोल गए एक्स BF रणबीर कपूर- उम्मीद करता हूं कि वो मुझे....

Ranbir Kapoor On Deepika Padukone Daughter

Ranbir Kapoor On Deepika Padukone Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे लवेबल कपल माना जाता है। बता दें कि 8 सितंबर को उनकी एक प्यारी सी बच्ची हुई। कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। तभी से फैन्स बहुत ही बेसब्री से दोनों के बच्चे का इस दुनिया में आने का इंतजार कर रहे थे।

लेकिन जब से दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की है तभी से हर कोई रणबीर कपूर के साथ में उनका कनेक्शन निकालने में लगा हुआ है। दरअसल एक वक्त हुआ करता था जब दीपिका पादुकोण को रणबीर कपूर से बेइंतेहा प्यार था। हालांकि बहुत जल्दी ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था।

दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन ब्रेकअप के बावजूद भी वह दोनों एक दूसरे के साथ में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। साथ ही दीपिका के पति रणवीर सिंह भी रणबीर कपूर के साथ में एक बेहद अच्छा कनेक्शन रखते हैं। जिसका एक उदाहरण कॉफी विद करण सीजन 5 में देखने को मिला।

दरअसल करण जौहर के इस शो के दौरान रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण के आने वाले बच्चों को लेकर एक बात कही थी। जो अब तेजी से वायरल भी हो रही है। बता दे की करण जौहर ने रणवीर सिंह से सवाल किया था कि क्या उन्हें कभी यह अजीब नहीं लगता कि रणबीर कपूर भी दीपिका को डेट कर चुके हैं।

इस पर रणवीर सिंह ने कहा कि "इन दोनों के ब्रेकअप को काफी वक्त हो चुका है और अब यह चीजें मुझे बिल्कुल भी परेशान नहीं करती हैं। हम सब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।" जब रणबीर कपूर से सवाल किया गया कि क्या वह रणवीर के साथ अजीब महसूस नहीं करते हैं।

तब रणबीर कपूर ने कहा कि "रणवीर और दीपिका एक दूसरे को कंप्लीमेंट करते हैं। वह एक दूसरे के लिए पूरी तरीके से परफेक्ट है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि वह दोनों साथ में प्यारे बच्चे पैदा करेंगे। मैं यही चाहता हूं कि मैं उनके बच्चे का फेवरेट एक्टर बन जाऊं।"

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X