..................... Ranbir Kapoor wanted Alia Bhatt to get lost in Kumbha Mela 2019, Prayagraj, Video goes viral - Hindi Filmibeat

आलिया को कुंभ मेले में छोड़ने जा रहे, जिससे कि वो खो जाए - रणबीर - आलिया का मज़ेदार वीडियो वायरल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी फिलहाल सबकी आंखों का तारा बनी हुई है। कुंभ मेले में रणबीर आलिया ने अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का लोगो लॉन्च किया। उससे पहले, हवाई जहाज़ में कुंभ पहुंचने तक आलिया भट्ट काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने एक के बाद एक कई वीडियो पोस्ट किए।

इनमें से एक वीडियो में रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र की टीम सबको महाशिवरात्रि की बधाई देती दिखी। लेकिन सबसे मज़ेदार वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट पूछती हैं कि आपको पता है कि हम कुंभ मेला क्यों जा रहे हैं? और रणबीर तुरंत जवाब देते हैं कि हम तुम्हें वहां छोड़ सकें और तुम खो जाओ, किसी को मिलो नहीं कभी।

अब जिन्हें नहीं पता, कुंभ मेला लोगों के खोने के लिए फेमस है। ये मेला इतना बड़ा और भव्य होता है कि अकसर यहां लोग खो जाते थे और सालों बाद या फिर कभी नहीं मिलते थे। खैर, बात करें ब्रह्मास्त्र की तो फिल्म को लोगो लॉन्च पर रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री का हर कोई कायल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X