Opps.. ऋतिक रोशन की इस फिल्म को छोड़कर भाग गए थे रणबीर!
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, एक ताजा इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने यह खुलासा किया। अपनी फिल्म बॉम्बे वेलवेल के प्रमोशन के दौरान रणबीर ने कहा कि उन्होंने ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'जोधा अकबर' को बीच में ही छोड़ दिया था।

बॉम्बे वेलवेट के को-स्टार्स, करण जौहर और अनुष्का शर्मा के साथ इंटरव्यू देते हुए रणबीर ने बताया कि उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म छोड़ दी थी। और फिर उन्होंने यह भी बताया कि उनके इस फैसले पर उनके पापा ऋषि कपूर काफी खफा हो गए थे। इसके बाद रणबीर ने कभी किसी फिल्म को बीच मझदार नहीं छोड़ा।
बहरहाल, रणबीर की इस बात पर करण जौहर भी काफी आश्चर्यचकित दिखे। और हों भी क्यों न..ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अकबर सुपरहिट फिल्म थी, जिसे न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी काफी सराहा था।
सलमान, ऋतिक और रणबीर.. जानिए तीनों में क्या है कनेक्शन!
अब रणबीर ने यह फिल्म क्यों छोड़ दी थी, यह तो वही जानें, लेकिन उन्हें इसका थोड़ा गिला तो जरूर होगा। बॉम्बे वेलवेट में भी रणबीर काफी जुदा किरदार में नजर आ रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में रणबीर जॉनी बलराज के किरदार में दिखेंगे, जो शहर का सबसे बड़ा आदमी बनना चाहता है। फिल्म में रणबीर के साथ अनुष्का शर्मा, करण जौहर, केके मेनन, रवीना टंडन और मनीष चौधरी मुख्य किरदारों में हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


