देश के सर्वाधिक चहेते कुंवारे-कुवांरी रणबीर-दीपिका
इस साल की 196 करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्म यह जवानी है दिवानी.. के हीरो रणबीर कपूर के लिए भारत की लड़कियां सबसे ज्यादा दिवानी हैं इस बात का खुलासा एक सर्वे के दौरान हुआ जिसमें रणबीर कपूर को सबसे चहेते कुवांरे की पोजिशन मिली है।वैवाहिक साइट 'शादी डॉट कॉम' द्वारा किए गए सर्वेक्षण में बॉलीवुड के युवा अभिनेता रणबीर कपूर को सर्वाधिक चहेते कुवांरो के रूप में नवाजा गया है।
इस सर्वेक्षण में 24 से 30 साल की उम्र के 7,000 से ज्यादा पुरुष-महिलाओं ने भाग लिया। यह इंडियाज मोस्ट वांटेड सेलेब्रिटी सर्वेक्षण का हिस्सा था। रॉकस्टार' और 'ये जवानी है दिवानी' जैसी फिल्मों में अपना जादू चलाने वाले रणबीर के पक्ष में 31.4 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया और सर्वाधिक वांछित कुवांरों की श्रृंखला में वह पहले नंबर पर रहे।
रणबीर के बाद दूसरे पायदान पर सलमान खान हैं जिन्हें 25.6 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 21.98 प्रतिशत वोटों से साथ तीसरे चहेते कुवारें हैं जबकि 21.02 प्रतिशत वोटों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली चौथे नंबर पर रहे। शादी डॉट कॉम के मुख्य परिचालन अधिकारी गौरव रक्षित ने बताया, "सर्वेक्षण से साबित होता है कि लोग अब मशहूर हस्तियों को वास्तविक इंसान के तौर पर देखते हैं और उनके वास्तविक गुणों को देखते हैं,जो उन्हें उनके रिश्तों में अच्छा बनाते हैं।"
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications