तो क्या 'तमाशा' में पांडवानी गायेंगे रणबीर कपूर?
रणबीर कपूर और इम्तियाज अली की दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस है। दोनों ने साथ में रॉकस्टार जैसी फिल्म लोगों को दी है और दोनों एक बार फिर से साथ में फिल्म 'तमाशा' के जरिये लोगों का मनोरंजन करने जा रहे हैं। हालांकि फिल्म के बारे में अभी कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन लगता है कि इस बार भी इम्तियाज अली, रणबीर कपूर को लेकर कुछ म्यूजिकल फिल्म बना रहे हैं।
तभी तो वो और रणबीर कपूर सोमवार को अचानक रायपुर पहुंचे। सुबह-सुबह हवाईअड्डे पर उन दोनों को देखकर किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। रणबीर और इम्तियाज ने रायपुर आने की योजना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। वे दोनों रायपुर हवाईअड्डे से सीधे भिलाई में पांडवानी गायिका पद्मभूषण तीजन बाई से मिलने आए थे।
मैं तो बचपन से ही लड़कीबाज हूं: रणबीर कपूर
रणबीर और इम्तियाज सुबह में तीजन बाई के भिलाई स्थित आवास पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें वहां से लेकर पास के एक गांव में गए, जहां उन्होंने उनकी प्रस्तुति देखी। सूत्रों के अनुसार, रणबीर और इम्तियाज कई दिनों से इस लोकप्रिय पांडवानी कलाकार के संपर्क में हैं।
अभिनेता-फिल्म निर्देशक की जोड़ी के इस तरह आने और तीजन बाई की प्रस्तुति देखने से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी आगामी फिल्म तमाशा में छत्तीसगढ़ी लोक कला के रंग में रंगी होगी। फिलहाल अभी सब कुछ सस्पेंस के घेरे में हैं। फिल्म तमाशा की अभिनेत्री रणबीर की एक्सप्रेमिका दीपिका पादुकोण हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म 25 दिसंबर 2015 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












