एक बार फिर चला विद्या की डर्टी पिक्चर का जादू
इसबार के फिक्की फ्रेम अवार्ड फंक्शन में भी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म रॉकस्टार का ही जलवा देखने को मिला। इस शो में रणबीर कपूर की इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन जैसी श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।
इस अवार्ड समारोह में रॉकस्टार ने चार पुरस्कार झटके। इम्तियाज अली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। फिल्म में बेहतरीन संगीत देने वाले ए आर रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार दिया गया वहीं अपनी कशिश भरी आवाज़ से फिल्म में जान डालने वाले मोहित चौहान को सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार मिला।
निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी' दोबारा के लिए ट्राफी ग्रहण की। साथ ही हर अवार्ड समारोह की जान बन चुकी विद्या बालन को उनकी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कर मिला।
प्रोग्राम का संचालन मंदिरा बेदी ने किया जिसमें ऊषा उथ्थप की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। विद्युत जमाल को 'फोर्स' और परीणिती चोपड़ा को 'लेडीज वर्सेस रिकी' बहल के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का पुरस्कार मिला।


Click it and Unblock the Notifications