..................... Ranbir Kapoor | Vidya Balan | Apsara Awards | ‎The Dirty Picture | Rockstar | रणबीर कपूर | विद्या बालन | अप्सरा अवार्ड | द डर्टी पिक्चर | रॉकस्टार - Hindi Filmibeat

अप्सरा अवार्ड: रणबीर बेस्ट एक्टर और विद्या बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

Vidya Balan
सातवें सलाना अप्सरा अवार्ड का ऐलान हो गया है। अवार्ड समारोह में बॉलीवुड हस्तियों ने जहां अपने रंग बिखेरे वहीं रणबीर कपूर और विद्या बालन ने अपनी अदायगी के चलते बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। तो वहीं जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा'ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का खिताब जीता। यही नहीं इस फिल्म ने बेस्ट स्क्रीन प्ले और बेस्ट स्टोरी का भी खिताब अपने नाम कर लिया है। जिसे पाकर लेखिका रीमा काग्ती काफी खुश नजर आयीं।

फरहान अख्तर को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता जबकि बोस्को केसर को 'सेनोरिटा...' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के पुरस्कार से नवाजा गया। तो वहीं रणबीर कपूर को 'रॉकस्टार' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जबकि विद्या बालन को 'द डर्टी पिक्चर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। प्रकाश राज को सिंघम के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक के पुरस्कार से नवाजा गया।

'रॉकस्टार' के संगीत के लिए ए आर रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, 'नादान परिंदे' के लिए इरशाद खान को सर्वश्रेष्ठ गीतकार और 'साडा हक...' के लिए मोहित चौहान को सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) का अवॉर्ड मिला। श्रेया घोषाल को बॉडीगार्ड के गीत 'तेरी मेरी..' के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार मिला तो वहीं रजत अरोड़ा को 'द डर्टी पिक्चर' के लिए बेस्ट डॉयलॉग राईटर का अवार्ड मिला। जबकि शाहरूख की रॉ वन ने तकनीकी श्रेणी में तीन अवार्ड जीते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X