रणवीर लव ट्राएंगल में नहीं फसेंगे
लगता है कि रणबीर कपूर को चिट्ठियां लिखना पसंद नहीं है, शायद यही कारण है कि इन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'चिट्ठियां' में काम करने से भी इनकार कर दिया।
चोपड़ा की इस फिल्म में लव का ट्राएंगल है , जिसमें मेल लीड के लिए रणबीर और शाहिद कपूर का नाम लिया जा रहा था। लेकिन रणबीर ने इस फिल्म को नकार दिया।
अब रणबीर की जगह शरमन जोशी का नाम लिया जा रहा है। शरमन 'थ्री इडियट्स' और 'फरारी की सवारी' में विधु के साथ काम कर चुके हैं। वैसे अभी यह तय नहीं हो सका है कि मेल लीड के लिए किसे फाइनल किया जाएगा।
वहीं लीडिंग लेडी का नाम भी फाइनल होना बाकी है। इस सिलसिले में जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा। उधर शाहिद भी इस फिल्म की दौड़ से बाहर नहीं हुए हैं। वैसे आजकल चोपड़ा भी अपने दूसरे प्रॉजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। फरारी की सवारी के बाद हो सकता है इस फिल्म के लिए भी कोई मिल ही जाए।


Click it and Unblock the Notifications